“मैं टॉप न्यूरॉन्स टीम का आभारी हूं जिसने मुझे मेरे सपने को साकार करने का अवसर दिया। मेरे जैसे छात्र ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था, परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण मैं यह सपना पूरा नहीं कर पा रहा था। टॉप न्यूरॉन्स टीम ने इस यात्रा में मेरी नि:शुल्क सहायता की। मुझे एलन इंस्टीट्यूट जयपुर से कोचिंग, मार्गदर्शन और जयपुर में ही पीजी उपलब्ध कराया। मैं गर्व से कह रहा हूं कि नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरा चयन हुआ है। मैं पूरी टॉप न्यूरॉन्स टीम को धन्यवाद देता हूं और इसका सदस्य होने पर मैं गौरवान्वित हूं।“

